अनुकरणीय : 80 वर्षीय स्व. नारायणी देवी के त्याग चिरस्मरणीय रहेगा

अनुकरणीय : 80 वर्षीय स्व. नारायणी देवी के त्याग चिरस्मरणीय रहेगा


गाजियाबाद। ये नेहरूनगर निवासी श्री हरिओम शर्मा की पत्नी स्व. नारायणी देवी का शरीर है। स्व. नारायणी शर्मा की मृत्यु 15 मई बुधवार को हो गई थी। स्व. नारायणी देवी ने जीते जी देहदान व अंगदान कर दिया था। उनका मृत शरीर दधिचि देहदान समिति के मंडल संयोजक वी.के. अग्रवाल के माध्यम से देहदान एम्स अस्पताल नई दिल्ली जन कल्याण हेतु - भेज दिया गया। पति हरिओम शर्मा ने भी देहदान करने का संकल्प कर रखा हैदधिचि देहदान समिति की ओर से डॉ. कमल अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता व मंडल संयोजक वी.के. अग्रवाल नेहरूनगर पहुंचेजहां उन्होंने शर्मा परिवार से देहदान प्राप्त किया। स्व. नारायणी देवी के देहदान की शहर में सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।