हरियाणवी डांसर सपना चौधटी ने थामा भाजपा का दामन

हरियाणवी डांसर सपना चौधटी ने थामा भाजपा का दामन


नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने आखिरकार बीजेपी का दामन थाम ही लिया। इससे पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सपना कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। रागिनी विवाद, सपना चौधरी की जिंदगी का अब तक का सबसे बड़ा मामला। जिसने सपना चौधरी को सुसाइड़ करने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान सपना ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागिनी 'बिगड़ग्या' गाई थीं। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। रागिनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई थीइसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में एफआईआर दर्ज की गई थी।