देश के सबसे ज्यादा कैदी हैं यूपी की जेलों में
2017 तक देश की 1361 जेलों में 4.50 लाख कैदी,जबकि उत्तर प्रदेश की 70 जेलों में 96,383 कैदी
गाजियाबाद। गृहमंत्रालय के अन्तर्गत कार्यरत संस्था अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने देश की जेलों के आंकड़े जारी किये है। वह बहुत ही चौकाने वाले हैं। पूरे देश में 1361 जेलों हैं, जिनमें 31 दिसम्बर 2017 तक लगभग चार लाख पचास हजार कैदी बन्द थेवहीं इसके विपरित उत्तर प्रदेश की 70 जेलों में 96383 कैदी बन्द थे। इस तरह 22 प्रतिशत कैदी तो अकेले उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद हैं। बाकी देश की 1291 जेलों में 3,53,617 कैदी बन्द थे। देश के सबसे ज्यादा कैदी छह राज्यों की जेलों में 31 दिसम्बर 2017 तक बंद थे। ___इस तरह बाकी 23 राज्यों की जेलों में 1,94,000 कैदी लगभग बन्द हैं। क्या इसे यह समझा जाये कि उत्तर प्रदेश में अपराधी ज्यादा हैं या यह समझा जाये कि अन्य राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश की पुलिस अपराधियों के विरूद्ध ज्यादा सख्त है। अपराधी को तुरन्त पकड़कर जेल में डाल देती है।