संघ के पथ संचलन में हजारों स्वयंसेवकों ने लिया भाग

संघ के पथ संचलन में हजारों स्वयंसेवकों ने लिया भाग


गांधीनगर चौराहे पर स्वयंसेवकों का संगम रहाअद्भुत 


•दो भागों में विभाजित किया गया था स्वयं सेवकों को


संघ की आगामी योजनाओं पर डाला गया प्रकाश


गाजियाबाद। नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर गाज़ियाबाद द्वारा पथ संचलन का भव्य आयोजन किया गया। श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश वर्ष, आजाद हिंद फौज के 75 वर्ष, स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के 100वें जन्मदिवस को समर्पित इस अद्भुत स्वयंसेवक समागम एवं पथ संचलन में हजारों पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। इसमें गाजियाबाद महानगर के संघचालक कैलाश जी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा महानगर पथ संचलन कार्यक्रम हर वर्ष होता है। कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक आलोक ने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस, मकर संक्रान्ति एवं गुरु नानक देव के जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने सम्पूर्ण विश्व को भारतीयत्ता से परिचित कराने का बड़ा काम किया, युवाओं को धार्मिक ग्रन्थ के साथ-साथ फुटबॉल खेलने की भी प्रेरणा देने वाले युवाओं के प्रेरणाश्रोत, भारतीय संस्कृति को विश्वपटल पर पुनस्थापित करने का महान कार्य करने वाले स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी भारत के हिन्दू समाज ने अपने देश को धर्मनिरपेक्ष स्वीकार किया और रामजन्म भूमि जैसे विषय पर भी अपनी भावनाओं को सैकड़ों वर्षों से संयमित करते हए न्यायालय के निर्णय की लम्बो समय प्रतीक्षा की, सद्भाव का इससे बड़ा क्या उदाहरण होगा। उन्होंने कहा कि देश में श्रेष्ठ एवं बहुप्रतीक्षित कार्य हो रहे हैं। धारा 370 को हटाने के भारतीय जनमानस ने बड़ा स्वागत किया। नागरिकता संशोधन कानून पर बोलते हए उन्होंने बताया कि जबकि यह एक्ट एक लम्बी संवैधानिक प्रक्रिया द्वारा सभी दलों को विश्वास में लेकर लाया गया परन्तु लोकसभा से पास होने के बाद कुछ राजनैतिक दलों के द्वारा जो भ्रम का वातावरण बनाकर युवाओं को बरगलाने का प्रयास हो रहा है वह निंदनीय है और अधिक समय तक यह चलने वाला नहीं है। संघ के विषय को रखते हुए उन्होंने बताया कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संघ के कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा से समाज का कार्य कर रहे हैं। जिस देश में ऐसी मान्यता थी कि हिन्दू समाज कभी संगठित नहीं हो सकता, इस किंवदंती को झुठलाकर संघ ने सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एक करने का काम किया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संघ समाज को संगठित कर अब उसके जागरण का काम करने जा रहा है जिसके लिये अपनी छह गतिविधियों कुटुम्ब प्रबोधन, ग्राम विकास, गो सम्बर्धन, सामाजिक समरसत्ता, धर्म जागरण एवं पर्यावरण व जल संरक्षण के माध्यम से सम्पूर्ण देश को जाग्रत करने का काम करने वाला है। इस अवसर पर आयोजित पथ संचलन में हजारों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शहर के मुख्य मार्गों पर तीन पंक्तियों में निकले। संघ के अपने बैंड घोषवादन के साथ निकले संचलन की विशेषता यह रही कि यह दो भाग में दो विभिन्न मार्गों से निकला गया, एक संचलन कालका गड़ी चौक, अम्बेडकर रोड से निकला और दूसरा नेहरूनगर, राकेश मार्ग होते हए दोनों का संगम गांधीनगर चौराहे पर हुआ। संगम का दृष्ण बड़ा अद्भुत एवं आनंद देने वाला रहा। मार्ग में अनेकों स्थानों पर जन सामान्य द्वारा पुष्प वर्षा की गयी। पथ संचलन का समापन नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस अवसर पर विभाग कार्यवाह रामवरूण जी, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख योगेन्द्र जी, विभाग प्रचारक प्रवीर जी, विभाग व्यवस्था प्रमुख नवीन कुमार, महानगर संघचालक कैलाश चन्द, सह महानगर संघचालक धुरेन्द्र जी, महानगर कार्यवाह मनमीत, सम्पर्क प्रमुख चन्द्रराज, शारीरिक शिक्षण प्रमुख पंकज, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, महापौर आशा शर्मा, विधायक अजीतपाल त्यागी, विधायक सुनील शर्मा, पूर्व मेयर आशु वर्मा, डॉ. दिनेश अरोड़ा, राजा वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।